“Just be yourself, there is no one better.” ...
- Get link
- X
- Other Apps
छल-कपट, द्वेष-हिंसा, अहम और प्रतिशोध के भाव से ग्रसित ये दुनिया में रहने वाले मानव रूपी दानवों के बीच तुम्हे सारी चुनौतियों का सामना ख़ुद ही करना होगा,
सारी दुनिया तुम्हे तुमसे ही दूर करने का प्रयास निरंतरता के साथ करते रहेगी, वो चाहेगी कि तुम भी दुनिया के जाल में स्वार्थ रूपी दाने के चक्कर में एक मछली की तरह फस जाओ,
तुम्हे गौर करना होगा उन सब क्रियाओं पर जिनका इस्तेमाल ये दुनिया तुम्हे भटकाने में और तुम्हारा सुकून छीनने के लिए तुम्हे भ्रम में डाल कर तुम्हे भी ख़ुद इस दुनिया की तरह बनाने के लिए करते रहेगी,
और ये दुनिया ये सब कर पाने में सफल भी हो जाएगी यदि तुमने खुद को पहचानने में देर की, यदि तुम विकट परिस्थितियों में किसी का साथ तलाशने के आदी हो तो तुम्हे आज ही ये आदत छोड़नी होगी वरना ये दुनिया तुम्हे जल बिन मछली की तरह तड़पता देख मजे उठाने को हमेशा तैयार बैठी है,
तुम्हे त्यागना होगा वो सब को तुम्हे इस दुनिया ने फसाने के लिए ये बता कर दिया है कि ये तुम्हारे हित में है, लेकिन तुम्हे तुम्हारा हित खुद ही मालूम करना होगा और ये तब होगा जब तुम खुद को पहचान लोगे,
अपनी तकलीफों को खुद तक ही सीमित रखना तुम्हे सीखना होगा, तुम्हे सीखना होगा ख़ुद के भावों पर नियंत्रण करना, खुद के लिए समय निकाल कर दुनिया में होती गतिविधियों से खुद को दूर बैठा के खुद को पहचानना होगा, खुद को ख़ुद से मिलवाना होगा तुम्हे समझना होगा की तुम खुद के लिए कितने जरूरी हो...
और जिस दिन तुमने इस यथार्थता को पहचान लिया उस दिन से तुम्हे हीनता का एहसास होना बंद और समृद्धि की अनुभूति होने लगेगी फिर तुम्हे किसी के साथ होने न होने से फर्क पड़ता बंद हो जाएगा, तुम्हे दूसरों की बातों का बुरा कम और उन पर तरस आना शुरू हो जाएगा क्योंकि वो अब भी यथार्थता की पहचान नहीं कर पाए हैं और तुमने जीवन के सफर में हमसफ़र के रूप में खुद को चुन लिया है जिससे तुम्हे किसी भी प्रकार के दुःख की परछाईं तक का सामना नहीं करना होगा, क्योंकि तुम अब खुद को खुद के साथ देने के लिए तैयार कर चुके होगे....
और स्मरण रहें केवल एक ही इंसान आपकी प्रगति में बाधक है और वो आप खुद है, आप ही वो इंसान है, जो अपने जीवन में क्रांति उत्पन्न कर सकते है. आप ही वो इंसान है, जो अपनी ख़ुशी, अपनी समझ और अपनी सफलता को प्रभावित कर सकते है, आप ही वो इंसान हैं !!
- Get link
- X
- Other Apps
Comments